Class 10th RBSE Result 2026: इंतजार हुआ खत्म, 24 मार्च को जारी होगा परिणाम रिजल्ट

Class 10th RBSE Result 2026
WhatsApp Group LinkWhatsApp Channel Join Now
Telegram GroupTelegram Channel Join Now

Class 10th RBSE Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। जो छात्र लंबे समय से अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार अब समाप्त होने वाला है। इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट पिछले वर्षों की तुलना में काफी पहले जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक आयोजित की गईं। इस साल परीक्षा में शामिल हुए कुल 10 लाख से अधिक छात्र – छात्राओं ने अपनी परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूरी की थीं और तब से ही वे अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र अपने प्रदर्शन को देख सकेंगे और आगे की पढ़ाई की दिशा तय कर पाएंगे।

रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी, इसलिए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें।

Class 10th RBSE Result 2026: Overview

Board Nameराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE)
Number of Students10 लाख से अधिक
Exam Date12 Feb to 28 Feb 2026
Exam NameRBSE Rajasthan Board Class 10 Examination 2026
Result ModeOnline
Result Date24 March 2026
Result StatusWill be announced soon.
Direct LinkActivate Soon

ऐसे चेक करें RBSE 10वीं का रिजल्ट 2026

  • सबसे पहले RBSE की आधिकारिक वेबसाइट (rajeduboard.rajasthan.gov.in) पर जाएं
  • होमपेज पर “RBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर सेव कर लें।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा
  • ओरिजिनल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूल से प्राप्त होगी
  • रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक हो सकता है, ऐसे में थोड़ी देर बाद दोबारा प्रयास करें

Class 10th RBSE Result 2026 Important Link

Direct Result CheckCheck Now
Official WebsiteVisit Now

पास होने के लिए जरूरी न्यूनतम अंक

राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है। यदि कोई छात्र किसी विषय में निर्धारित अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का अवसर दिया जाता है।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपना परिणाम चेक करें और किसी भी अफवाह या गलत जानकारी से बचें।

सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

रिजल्ट के बाद क्या करें?

रिजल्ट आने के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि आगे क्या करना है। कक्षा 10वीं के बाद छात्रों को अपनी रुचि और करियर लक्ष्य के अनुसार विषय का चयन करना होता है। वे विज्ञान, वाणिज्य या कला (Arts) में से किसी एक स्ट्रीम का चुनाव कर सकते हैं। सही निर्णय लेने के लिए छात्रों को अपने अभिभावकों और शिक्षकों से सलाह लेना चाहिए।

Home
Telegram
WhatsApp
Search